Vivo X500 Series India Launch अब कन्फर्म हो चुका है। Vivo India के अनुसार X500 Series को भारत में 26 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल है। Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max।
नई X500 Series में कैमरा और फ्लैगशिप अनुभव में फोकस किया गया है। खासतौर पर X500 Pro Max में ZEISS कैमरा सिस्टम और टेलीफोटो फोटोग्राफी को काफी महत्व दिया गया है।
हालांकि, भारत में तीनों फोन की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। इसलिए इस लेख में confirmed जानकारी और expected/leaked जानकारी को अलग-अलग रखा गया है।
Table of Contents
Vivo X500 Series India Launch Date
Vivo India के अनुसार Vivo X500 Series 26 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज मे X500, X500 Pro और X500 Pro Plus शामिल है।
इस सीरीज के साथ vivo भारत में अपने नए प्रीमियम कैमरा एक्सेसरीज और अन्य डिवाइस भी पेश कर सकता है। 91Mobiles के अनुसार X500 Series के साथ ZEISS Telephoto Extender और Vivo Watch GT 2 भी भारत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Vivo X500 Series में कितने फोन होंगे?
भारत में Vivo X500 Series के तीन मॉडल आएंगे:
| मॉडल | सीरीज में स्थिति | मुख्य खासियत |
|---|---|---|
| Vivo X500 | Standard मॉडल | 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 9600M, बड़ी बैटरी |
| Vivo X500 Pro | Pro मॉडल | Compact flagship, ZEISS कैमरा, Dimensity 9600 Pro |
| Vivo X500 Pro Max | Top-end मॉडल | बड़ा डिस्प्ले, 200MP टेलीफोटो, ZEISS कैमरा और टेलीफोटो एक्सटेंडर |
Vivo X500 के फीचर्स
Vivo X500 Series का सबसे बेसिक मॉडल Vivo X500 होगा। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz refresh rate दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB से शुरू होने वाला स्टोरेज विकल्प भी रिपोर्ट किया गया है।

Vivo X500 का कैमरा
Vivo X500 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP मुख्य कैमरा के साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। ZEISS कैमरा सिस्टम का उद्देश्य खासतौर पर पोर्ट्रेट और टेलीफोटो फोटोग्राफी को बेहतर बनाना है।
Vivo X500 की बैटरी
Vivo X500 में 7,500mAh बैटरी मिलने की जानकारी उपलब्ध है और फोन 90W wired charging को सपोर्ट करता है। ग्लोबल जानकारी के अनुसार इसमें 40W wireless charging भी दी गई है।
Vivo X500 Pro के फीचर्स
Vivo X500 Pro इस सीरीज का compact flagship मॉडल है। इसमें 6.36-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और 144Hz refresh rate दिया गया है। छोटी स्क्रीन होने के बावजूद इसमें flagship-level hardware दिया गया है।

Vivo X500 Pro का प्रोसेसर
X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। यह X500 में दिए गए Dimensity 9600M से ज्यादा प्रीमियम chipset है।
Vivo X500 Pro कैमरा
X500 Pro में ZEISS कैमरा सिस्टम के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 50MP ultrawide और dedicated telephoto camera शामिल है।
Vivo X500 Pro की बैटरी
Vivo X500 Pro में 6,510mAh बैटरी और 90W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। उपलब्ध वैश्विक जानकारी के अनुसार इसमें 40W wireless charging भी है।
Vivo X500 Pro Max के फीचर्स
Vivo X500 Pro Max X500 Series का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें 6.85-इंच 2K डिस्प्ले और 144Hz refresh rate दिया गया है।

Vivo X500 Pro Max का कैमरा
X500 Pro Max में 200MP ZEISS APO telephoto camera मिलने की जानकारी है। इसके साथ 50MP main और 50MP ultrawide camera भी दिए गए हैं। यही कैमरा सिस्टम X500 Pro Max को photography-focused flagship बनाता है। फोन में moving subjects को track करने के लिए X-Track Engine जैसी technology भी दी गई है।
अगर आप अलग-अलग बजट में कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन देख रहे हैं, तो ₹30,000 के अंदर बेस्ट कैमरा फोन की हमारी गाइड भी देख सकते हैं।
400mm Telephoto Extender क्या है?
Vivo X500 Series का एक खास feature इसका ZEISS Telephoto Extender है। Official vivo product information के अनुसार Gen 2 Ultra extender X500 Pro Max के लिए exclusive है, जबकि Gen 2 extender X500 Series के compatible models के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका फायदा दूर की चीजों की photography में मिलता है। उदाहरण के लिए wildlife, sports और दूर स्थित subjects को ज्यादा detail के साथ capture करने में यह accessory उपयोगी हो सकती है। Telephoto Extender को अलग से खरीदना पड़ता है। ये फोन के साथ बॉक्स में नही आता।
Vivo X500 Pro Max की बैटरी
यहां एक महत्वपूर्ण बात ध्यान देने वाली है। vivo की official product information में X500 Pro Max के लिए 7,800mAh typical capacity बताई गई है। वहीं कुछ international reports में अलग market/configuration के लिए battery capacity अलग बताई गई है। इसलिए भारत में final specification को launch के समय official vivo India information से verify करना बेहतर रहेगा।
vivo के official information के अनुसार X500 Pro Max में 90W FlashCharge दिया गया है और compatible setup के साथ 40W wireless charging भी उपलब्ध है।
Vivo X500 Series में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं। अगर आपकी प्रायोर्टी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग है, तो Redmi Note 17 Pro Max भी एक विकल्प है।
Vivo X500 vs X500 Pro vs X500 Pro Max
तीनों फोन में सबसे बड़ा अंतर display size, processor और camera capabilities में दिखाई देता है। भारत की final specifications launch के समय confirm करना जरूरी है।
| फीचर | Vivo X500 | Vivo X500 Pro | Vivo X500 Pro Max |
|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.59-inch | 6.36-inch | 6.85-inch |
| रेफ्रेश रेट | 144Hz | 144Hz | 144Hz |
| प्रोसेसर | Dimensity 9600M | Dimensity 9600M Pro | Dimensity 9600M Pro |
| मैन कैमरा | 50MP | 50MP | 50MP |
| टेलीफोटो | Dedicated telephoto | ZEISS telephoto | 200MP ZEISS telephoto |
| बैटरी | 7,500mAh | 6,510mAh | 7,800mAh* |
| चार्जिंग | 90W | 90W | 90W |
| वायरलेस चार्जिंग | 40W* | 40W* | 40W* |
Vivo X500 Series की कीमत कितनी होगी?
Vivo X500 Series की भारत में official कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। हालांकि, 91Mobiles ने reported/tipped pricing के आधार पर X500 के लिए करीब ₹1,19,999, X500 Pro के लिए ₹1,49,999 और X500 Pro Max के लिए करीब ₹1,79,999 की संभावित कीमत बताई है। ये official prices नहीं हैं, इसलिए इन्हें confirmed price समझकर खरीदारी का फैसला नहीं करना चाहिए।
इसलिए भारत में Vivo X500 Series की कीमत के लिए 26 नवंबर के official launch event का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
Vivo X500 Series में कैमरा किसका सबसे अच्छा होगा?
अगर सिर्फ camera capabilities की बात करें तो X500 Pro Max सबसे ज्यादा advanced मॉडल दिखाई देता है। इसमें 200MP ZEISS APO telephoto camera और Telephoto Extender support इसे खासतौर पर फोटोग्राफी लवर्स के लिए अलग बनाता है।
वहीं X500 Pro उन users के लिए ज्यादा interesting हो सकता है जो छोटे आकार का premium phone चाहते हैं लेकिन camera और performance में ज्यादा समझौता नहीं करना चाहते।
X500 standard मॉडल उन यूजर के लिए हो सकता है जिन्हें flagship series का अनुभव चाहिए लेकिन Pro Max जैसा एडवांस कैमरा जरुरी नहीं हैं।
Vivo X500 Series में कौन-सा फोन खरीदना चाहिए?
Vivo X500 किसे खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट तीनों में सबसे कम रखना है और आपको बड़ी battery, high-refresh-rate display और flagship-oriented camera setup चाहिए, तो X500 पर विचार किया जा सकता है।
Vivo X500 Pro किसे खरीदना चाहिए?
अगर आपको compact flagship phone चाहिए तो X500 Pro ज्यादा आकर्षक हो सकता है। इसका 6.36-inch display इसे Pro Max की तुलना में ज्यादा compact बनाता है।
Vivo X500 Pro Max किसे खरीदना चाहिए?
अगर आपकी priority camera, telephoto photography, बड़ी screen और premium flagship experience है, तो X500 Pro Max सबसे मजबूत विकल्प दिखाई देता है। खासकर फोटोग्राफी और दूर के सब्जेक्ट की शूटिंग करने वाले यूजर के लिए इसका ZEISS telephoto system और extender support इसे अलग बनाता है।
Vivo X500 Series के फायदे और नुकसान
फायदे
- तीन अलग-अलग flagship विकल्प
- 144Hz हाई-रेफ्रेश रेट डिस्प्ले
- Dimensity 9600 सीरीज प्रोसेसर
- ZEISS कैमरा सिस्टम
- बड़ी बैटरी कैपेसिटी
- 90W फास्ट चार्जिंग
- Pro Max में 200MP टेलीफोटो कैमरा
नुकसान
- भारत में official pricing अभी सामने नहीं आई है।
- Pro Max की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है।
- Telephoto Extender अलग से खरीदना पड़ेगा।
- अलग markets में specifications बदल सकती हैं
Vivo X500 Series बनाम पुराने X300 Series में क्या बदलाव है?
X500 Series को vivo ने सिर्फ प्रोसेसर अपग्रेड के रूप में पेश नहीं किया है। इसमें कैमरा सिस्टम, टेलीफोटो फोटोग्राफी, बैटरी कैपेसिटी और इमेजिंग एक्सेसरीज़ पर ज्यादा जोर दिया गया है। खासकर X500 Pro Max में telephoto extender और advanced tracking features इसे photography-focused flagship बनाते हैं।
क्या Vivo X500 Series भारत में खरीदने लायक होगी?
अभी इसका final फैसला official Indian price और वास्तविक camera performance देखने के बाद करना बेहतर होगा। अगर X500 Series की कीमत expected range के आसपास रहती है, तो इसका मुकाबला premium flagship smartphones से होगा। ऐसे में सिर्फ specifications काफी नहीं होंगे। Camera quality, software experience, thermal performance, battery backup और long-term updates भी महत्वपूर्ण होंगे।
निष्कर्ष
Vivo X500 Series India Launch 26 नवंबर 2026 को होने वाला है, और भारत में X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीनों मॉडल आने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, भारत में कीमत और final configuration की पूरी जानकारी अभी official launch event में सामने आनी बाकी है। इसलिए leaked कीमतों को confirmed मानने के बजाय 26 नवंबर की official घोषणा का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
Vivo X500 Series FAQs
सवाल 1: Vivo X500 Series भारत में कब लॉन्च होगी?
जवाब: Vivo X500 Series भारत में 26 नवंबर 2026 को लॉन्च होगी।
सवाल 2: Vivo X500 Series में कितने फोन आएंगे?
जवाब: भारत में तीन मॉडल आएंगे—Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max।
सवाल 3: Vivo X500 Series की कीमत कितनी होगी?
जवाब: Official India pricing अभी घोषित नहीं हुई है। कुछ reports में X500 की कीमत करीब ₹1,19,999 से शुरू होने की संभावना बताई गई है, लेकिन इसे official price नहीं माना जाना चाहिए।
सवाल 4: क्या Vivo X500 Pro Max में 400mm telephoto support मिलेगा?
जवाब: vivo की official product information में X500 Pro Max के लिए ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra का उल्लेख है, जो extended telephoto capability देता है।
सवाल 5: क्या Vivo X500 Series खरीदनी चाहिए?
जवाब: Official Indian price, availability और launch के बाद real-world reviews देखने के बाद फैसला करना सबसे बेहतर रहेगा।
TechFone की टीम स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी उपयोगी जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। यहां आपको नए स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत, तुलना और खरीदारी से जुड़ी जानकारी आसान हिंदी भाषा में मिलती है। हमारा उद्देश्य पाठकों को सही जानकारी के आधार पर बेहतर स्मार्टफोन चुनने में मदद करना है।




